रुद्रपुर, फरवरी 18 -- खटीमा। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बण्डिया में आयोजित नेशनल टॉक कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित नेशनल टॉक कार्यक्रम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी हरी सिंह ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किये। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी हरी सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन तक सीमित नही है। बल्कि खेल के माध्यम से युवा अपना करियर बनाकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है। उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया प्रतियोगिताओं के माध्यम से दूर-दराज व ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाऐं उभरकर आई है। जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी हरी सिंह ने छात्रों को नशे से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रत...