शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- बंडा। बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पिछले करीब दो वर्षों से गांव आलमपुर पिपरिया निवासी एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिता के अनुसार, पहले भी आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया जा चुका था। यह भी पढ़ें- लिव-इन में रह रही युवती की मौत, शादी के दबाव पर मारपीट का आरोप परिजनों का कहना है कि मंगलवार को युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, जिस पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर युव...