शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- बैसाखी के अवसर पर बंडा क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मकसूदापुर स्थित गुरुद्वारे से बाबा प्रेम सिंह की अध्यक्षता में खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया और संगत ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पालकी साहिब के आगे जल छिड़काव कर मार्ग को पवित्र किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। नगर कीर्तन मकसूदापुर गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर अजमतपुर, बंडा, मोहिउद्दीनपुर, काला बोझ, नवदिया बंकी, गहलुइया, बरीबरा, खपटा झाला, शीतलपुर और मरौरी खास सहित कई गांवों से होते हुए बिलसंडा तक पहुंचा। यह भी पढ़ें- आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया बैशाखी पर्व जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत ...