शाहजहांपुर, जून 26 -- बंडा। थाना क्षेत्र के कस्बा बंडा में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। गांव सैदापुर निवासी मोहित कुमार ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहित ने बताया कि वह बंडा रोड ब्लॉक गली में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त था, तभी अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध युवक गली में घूमते और कुछ देर बाद बाइक लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की जांच शुरू कर दी है। मोहित कुमार ने वाहन बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...