शाहजहांपुर, मार्च 22 -- बंडा, संवाददाता। कस्बा बंडा के मोहल्ला बाबा चरन दास कॉलोनी निवासी शिवम मिश्रा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर हमला हुआ। शिवम ने बताया कि मोहल्ला धर्मापुर निवासी अनुराग से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। शुक्रवार शाम वह अपनी स्कूटी से बंडा चौराहे जा रहा था, तभी ब्लॉक रोड मोड़ पर अनुराग अपने साथियों विवेक अवस्थी और शिवम अवस्थी उर्फ मिंटू के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने चाकू से भी हमला किया, जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और जान से मारने की धमकी दी। घायल का इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...