शाहजहांपुर, मार्च 29 -- बंडा। बंडा-पुवाया मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय शहनवाज की मौत हो गई। थाना पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी शहनवाज अपने मामा के घर से वापस लौट रहा था, तभी दलेलापुर चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं पहने था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उसे बंडा के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहनवाज अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और इस समय घर पर मेहमानी के लिए आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में प्रयुक्त वाहन और चालक की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। ...