गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आठ मार्च से 16 मार्च तक होने वाले नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के निमित्त जलयात्रा -सह- नगरभ्रमण कार्यक्रम रविवार को होगा। जलयात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं को प्रातः 8.15 बजे मंदिर परिसर में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। तत्पश्चात शोभायात्रा के रूप में श्रद्धालुओं का समूह मंदिर परिसर से गढ़वा- मझियांव मार्ग होते हुए रंका मोड़ से होकर दानरो नदी छठ घाट तक जाएगी। वहां से पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञशाला परिसर तक पहुंचेगी। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कर कमलों से श्रीराम कथा अमृतवर्षा के कथा मंडपम का शुभ उद्घाटन होगा। उसके अलावा सभी श्रद्धालुओं के बीच महाभंडारा के महा...