चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेल नगरी बंडामुंडा में विद्युत तार चोरी की बढ़ती घटनाएं रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने विद्युत प्रवाहित बिजली के कई मीटर तार काटकर ले गए। इससे रेलवे के विद्युत प्रवाहित बुनियादी ढांचे को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। इसके कारण बंडामुंडा क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे सेक्टर-सी रेलवे क्वार्टर नंबर सी-89 और सी-94 के बीच अज्ञात लोगों (असामाजिक तत्वों) के द्वारा विद्युत खंभे से जुड़े लगभग 150 से 200 मीटर चालू बिजली तार काटकर चोरी कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि लाइन में बिजली प्रवाहित होने के बावजूद चोर तार काटने में सफल रहे। रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले ...