चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- चक्रधरपुर। बंडामुंडा में एन आई कार्य को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें तीसरे दिन भी रद्द है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, चक्रधरपुर राउरकेला सारंडा मेमू, टाटा इतवारी पैसेंजर, बादामपहाड़ राउरकेला एक्सप्रेस रद्द है। बंडामुंडा में चौथी लाइन का कमीशनिंग,प्वाइंट ज्वाइंट सिगनल कनेक्शन के कारण एन आई वर्क किया गया। जिसके कारण सोमवार को भी कई ट्रेनें रद्द है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को रद्द रहेगी 3 जोड़ी ट्रेनें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...