चक्रधरपुर, मई 15 -- चक्रधरपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) बंडामुंडा शाखा के तात्वाधान में शुक्रवार को बंडामुंडा डीजल शेड के सामने रेलवे लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों ने विभिन्न मांगो लेकर मुंडी गरम आंदोलन किया। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ शामिल हुए। एसोसिएशन के शाखा ेसचिव एनएम मार्डी ने बताया कि सभी रनिंग कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर अपनी जायज मांगों को रेल प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान लोको पायलटों ने नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को समाधान की मांग की है। मार्डी ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- रनिंग कर्मियों का लॉं...