चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट ने एक नाबालिग को हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित उतार कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। चाइल्ड लाइन आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कोलकाता बड़ाबाजार पीजी स्ट्रीट निवासी मनोज पांडे का 12 वर्षीय पुत्र आयान पांडे घर से भाग कर गया था और वह ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी में सवार हुआ था। जब ट्रेन गोईलकेरा और सोनुवा पार कर रही थी इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली कि एक नाबालिग इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन में आ रहा है। इसके बाद जब सोमवार की शाम करीब साढे सात बजे ट्रेन बंडामुंडा पहुंची तो आरपीएफ ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे खाना खिलाने के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। इसके ब...