चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा एक्सचेंज यार्ड में लाइन बदलने के लिए 14 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। एक्सचेंज यार्ड के जी केविन में सोमवार को लाइन नंबर 11 और 12 में काम चल रहा है। यहां डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदला जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में रेलकर्मी जुटे हुए हैं। पहले यहां डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग 52 केजी का लगा हुआ था। अब इसे बदल कर 60 केजी का स्लिप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदलने से माल गाड़ियों का गति में बढ़ोतरी होगी। रेलवे की ओर से बंडामुंडा में डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदलने को लेकर पहले ही घोषणा कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- बंडामुंडा एक्सचेंज यार्ड में डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदलने को लेकर 14 घंटे का मेगा ब्लॉक यार्ड में कार्य को मेगा ब्लॉक के कारण किसी ट्...