चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन के पास बुधवार रात दंतैल हाथी के ट्रैक पर आ जाने से ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोक दिया गया। रात लगभग नौ बजे आर केबिन के पास हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और रेल कर्मियों के सहयोग से हाथी को ट्रैक से हटाकर दूर लोहांडा वन क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया। जिसके बाद रात 9.45 बजे उक्त मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका। बताया जाता है कि देर रात ट्रैक पर अचानक हाथी के आ धमकने से वहां ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में रेलवे ट्रैक पर आया दंतैल हाथी, हावड़ा - मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर 45 मिनट तक ठप रहा ट्रेन परिचालन कंट्रोल रूम को त...