बरेली, मई 12 -- बहेड़ी। भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि बंटोगे तो करोगे, कोई बचा नहीं पाएगा। एकजुट रहोगे तो देश एकजुट होगा, हम अखंड होंगे। यहां एक निजी बारात घर में महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में सरधना के पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ लोग क्षत्रिय समाज को कभी ब्राम्हण से लड़वाने का काम करते हैं तो कभी अन्य जातियों से। जबकि इस समाज में वह संस्कृति है कि कोई 70 वर्ष का बुजुर्ग चारपाई पर बैठा है तो ब्राह्मण समाज के चार साल के बच्चे के लिए बुजुर्ग भी सिरहाना छोड़ देते है। यहां कोई भी कार्य होता है तो बिना ब्राह्मण के पूजा-पाठ के कुछ नहीं होता। यह भी पढ़ें- संगीत सोम का किया स्वागत उन्होंने कहा कि इस समाज के ब्राह्मणों को हमेशा सम्मान दिया है।उन्होंने कहा क्षत्रिय समाज की पहचान संस्कारों से है। किसी को बताना न पड़े कि वह क्षत्रिय है बल्कि स...