पटना, जुलाई 14 -- अभी कुछ ही दिनों पहले भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस की भारी फजीहत हुई थी। अब पटना में भी एक ऐसा बड़ा कांड हो गया है कि पुलिस की एक बार फिर किरकिरी हो रही है। हालत यह हो गई है कि खुद सम्राट सरकार के मंत्री पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया कि बंटी 'यादव' था इसलिए आपने देखा तक नहीं। दरअसल पटना में देह मंडी का विरोध करने पर कुछ ही दिनों पहले न्यू करबिगहिया के रहने वाले और पेशे से एक दुकानदार बंटी यादव को बीच बाजार से अगवा कर अपराधियों ने बेरहमी से मार डाला। बंटी की मौत के बाद उनके परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस का रवैया बेहद ही खराब रहा। बंटी की मौत के बाद अब उनके घर पर नेताओं के आने-जाने का तांताा लग गया है।...