जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने उनसे मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बंटी ने मुख्यमंत्री सरमा से झारखंड आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में झारखंड आने की बात कही। बंटी ने कहा कि सरमा के नेतृत्व में असम निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। दूसरी ओर, झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भी असम के मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- असम की लोग प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ-रेखा गुप्ता काले ने कहा कि सरमा के नेतृत्व में असम ने विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं ज...