उन्नाव, अप्रैल 7 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के पाटन चौकी क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांति भंग की धाराओं में कोर्ट भेज दिया है। बिहार थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों सरवन पुत्र श्रीराम व सनी देवल पुत्र श्रीराम से मंगलवार को घर के बंटवारे को लेकर आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरवन व उसकी पत्नी श्रीमती व भाई सनी देवल व उसकी पत्नी विनीता को शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर कोर्ट भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...