बदायूं, अप्रैल 1 -- जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में ससुर और बहू की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलाशी के रहने वाले नेत्रपाल पुत्र महेंद्र सिंह का आरोप है कि सुबह के समय उनकी पुत्रवधू सुर्मिला कूड़ा डालने जा रही थी। तभी जमीन के बंटवारे की रंजिश के चलते उनके छोटे भाई नेकसू ने अपनी पत्नी ब्रह्मा देवी और पुत्र वीरेश व कालू के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुत्रवधू को बचाने पहुंचे नेत्रपाल की भी लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...