बाराबंकी, मार्च 9 -- जैदपुर। पारिवारिक बंटवारे को लेकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दी। कस्बा जैदपुर के मोहल्ला वसी नगर निवासी स्वर्गीय असगर अली की पुत्री सना ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घर के बटवारे को लेकर बातचीत हो रही थी कि अचानक परिवार के ही लोगो ने मिलकर हमारी अम्मी, बहन व घर के अन्य लोगो की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नही कही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में हम लोगों को काफी चोटे आई है। सूचना देने पर पुलिस ने हम सभी लोगों का सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...