पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम हटुआ बिजलई निवासी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र लालता प्रसाद ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 17 अप्रैल को रात साढ़े 11 बजे पड़ोस के प्रदीप कुमार और उसके पिता दीनदयाल जगह के बंटवारे को लेकर उसके साथ गाली-गलोज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- रिश्तेदारी में लोगों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...