बरेली, अप्रैल 30 -- शाही। गांव चकदाह में मंगलवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई बद्री प्रसाद ने छोटे भाई चंद्रपाल और उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। चंद्रपाल ने बताया सुबह 7 बजे बंटवारे को लेकर बात हो रही थी। बताया कि बड़े भाई ने गाली-गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से जमकर पीटा। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। चंद्र पाल की तहरीर पर पुलिस ने बद्री प्रसाद पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल को भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...