बंटवारे को लेकर पिता पुत्र में विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई
उरई, मई 24 -- जालौन। संवाददाता बंटवारे को लेकर बेटा अपने पिता के साथ विवाद कर रहा था। पीड़ित पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी पिता उदयभान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राजेश बंटवार को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। पिता ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह बेटा इसी को लेकर विवाद करने लगा। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह गाली, गलौज करने लगा। पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.