बदायूं, मार्च 18 -- बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला संख्या आठ में सोमवार रात पुराने बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों के संघर्ष में बदल गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। बीती रात विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से अहलकार और संजीव घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से जसवंत और तोताराम को चोटें आईं। एक अन्य व्यक्ति भी इस मारपीट में घायल हुआ है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...