फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार शाम हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवती पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उस का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मरपुर गॉव निवासी कुसमा देवी का अपने ही परिवार के लोगों से काफी समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार शाम परिवार की एक महिला ने कुसमा देवी के कमरे की कुंडी का ताला तोड़ दिया। ताला टूटता देख कुसमा देवी की पुत्री मानसी ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर कहासुनी बढ़ गई और आरोपी महिला अपने परिजनों के साथ आक्रामक हो गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर मानसी के साथ मारपीट की तथा उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने...