कौशाम्बी, मई 23 -- सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी रामबाबू ने बताया कि शुक्रवार सुबह कॉलोनी का बंटवारा करने की बात को लेकर चाचा भइयालाल गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपनी पत्नी राज देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित को सिर पर गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...