प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलखरी गांव निवासी यशोदा देवी के पति रामसुख की मौत के बाद उसके छह बेटों ने जमीन का बंटवारा कर लिया। इस बीच यशोदा अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य कराने लगी तो एक बेटा विरोध करने लगा। सात मार्च को बेटे राधेश्याम ने अपनी पत्नी सावित्री, बेटी गीता, बेटे मुकेश और एक अन्य अजय चौधरी के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया। यशोदा देवी ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...