बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरय गांव में रविवार को संपत्ति बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच झड़प हो गई। इस मारपीट में अनिल यादव का पुत्र पिंटू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल ने बताया कि बंटवारे के विवाद में उसे पीटा गया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...