बंटवारे के विवाद में जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 16 -- चोपन। स्थानीय थाना पुलिस ने बंटवारे को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पटवध से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी जानकी देवी पत्नी रजनीश विश्वकर्मा ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके भसुर कृपाशंकर विश्वकर्मा, उनकी पत्नी पार्वती और पुत्रों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति रजनीश विश्वकर्मा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस मामले में जानकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने तीन आरोपियों कृपाशंकर, रविशंकर और शशिकांत को थाना क्षेत्र के पटवध गांव से गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.