देवरिया, मई 30 -- रामपुर कारखाना/भटनी, हिन्दुस्तान टीम। भूमि विवाद को लेकर पंचायत के दौरान सगे भाइयों में हुए नोंकझोंक के दौरान एक भाई की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए परिजन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज कराए थे जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में थाने में पहुंचे व्यक्ति की मौतभूमि विवाद का आरंभ भटनी थाना क्षेत्र के डेनुसा शिवराजपुर टोला निवासी रामचंद्र यादव (65) चार भाई थे। सबसे बड़े भाई बंसी की मौत हो चुकी है। चारों लोगों को नगर पंचायत रामपुर कारखाना के आंबेडकर वार्ड में नवासे पर जमीन मिली थी। बताया जा रहा है कि कई बार पंचायत के बाद चारों भाइयों ने आपस में बंटवारा कर लिया था। तीन भाई भटनी स्थित पैतृक गांव में रहते हैं जबकि एक...