बंटवारे के विवाद में आत्महत्या के लिए उकसाया, चार पर मुकदमा
हरदोई, जून 6 -- पाली संवाददाता। थाना क्षेत्र के भरखनी गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम भरखनी निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति शिवकुमार ने 26 मई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि गांव के रामनाथ तथा उसके पुत्र अरविंद कुमार, देवेंद्र और अजय कुमार लंबे समय से बंटवारे के विवाद को लेकर शिवकुमार को प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीड़न और मानसिक दबाव से परेशान होकर उसके पति ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में उसके पति के साथ मारपीट भी कर चुके थे। पाली जाते समय चारपहिया वाहन से कुचलकर जान से मारने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.