बंटवारे के बाद भी नहीं थमा भूमि विवाद
कौशाम्बी, जून 13 -- चरवा थाने के चंदई तारा गांव में हिस्सेदारी की जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। चंदई तारा गांव निवासी रमेश और श्यामबाबू ने बताया कि वे अपनी भूमिधरी एवं हिस्सेदारी की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके हिस्सेदार और उनके परिजन मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले की शिकायत पहले भी थाने में की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई थी। इस दौरान सभी हिस्सेदारों ने आपसी सहमति से लिखित सुलहनामा किया था, जिसमें प्रत्येक पक्ष को अपने-अपने हिस्से में निर्माण कार्य करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.