फिरोजाबाद, जून 28 -- फिरोजाबाद के गांव सेंजनी में बंटवारे की रंजिश में एक परिवार पर खानदान के ही लोगों ने हमला बोला। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की तो आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं की, बल्कि पीड़ितों को ही जेल भेज दिया। इस मामले में परिवार की महिला के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला थाना अरांव के गांव सेंजनी से जुड़ा है। गांव में रहने वाली कृष्णा का कहना है कि खानदान के राकेश एवं उमेश चंद्र से बंटवारे को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- बंटवारे की रंजिश में हमला, घर में घुसकर पीटा 15 अप्रैल को सुबह छह बजे कृष्णा, उसके ससुर सुभाष चंद्र, पति राहुल एवं जेठ विनय घर में पशुओं को चारा डाल रहे थे। इस दौरान आकाश, अंशुल उर्फ अखिल, बंटी उर्फ निशांत, प्रशांत, ...