लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, लोहरदगा के तत्वावधान में बंजार किस्को स्थित हनुमान मंदिर में आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। हनुमान चालीसा पाठ और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद बच्चों और श्रद्धालुओं के बीच रामायण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की गतिविधियों, सामाजिक समरसता, हिंदू एकता और राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने मंदिरों में नियमित रूप से प्रातः और सायंकाल आरती तथ...