गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। शहर के बंजारी ओवरब्रिज पर रविवार को पिकप के धक्के से एक बाइक पर सवार मां, बेटे व भतीजा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घायलों में कुचायकोट थाने के बरदाहा गांव के श्रीराम साह की पत्नी श्रीमती देवी, बेटा आकाश कुमार व उसका भतीजा राजू कुमार शामिल हैं। घटना के सम्बन्ध में श्रीमती देवी ने बताया कि उसके बेटे आकाश कुमार की तबियत खराब थी। उसको डॉक्टर से दिखाने के लिए अपनी जेठानी के बेटे राजू कुमार के साथ बाइक पर बैठाकर सीवान जिले के मुस्तफाबाद जा रही थी। वे जैसे ही नगर थाने के बंजारी ओवरब्रिज पर पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप के पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.