सीतापुर, फरवरी 20 -- लहरपुर/केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर के भवानीपुर में विस्थापित किए गए घुमंतू बंजारा समाज के लोगों के पुनर्वास तथा उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र की श्री पीतांबरा शिक्षा समिति पारा सरायं के द्वारा कपड़ों व अन्य सामान का का वितरण किया गया। समिति के मो. हसीन अंसारी के द्वारा लोगों को कपड़े वितरित किए गए। मो. हसीन अंसारी ने बताया कि श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा सोमवार को एक निशुल्क विशाल हेल्थ कैंप का आयोजन बंजारा कॉलोनी में किया जाएगा। विस्थापित बंजारा परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...