अलीगढ़, अप्रैल 4 -- n अकराबाद ब्लॉक के दुभिया में बंजारा समाज का महाधिवेशन n विकास कार्यों व एसटी दर्जे की प्रमुख मांगों को उठायाअकराबाद, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुभिया में बंजारा समाज का एक भव्य महाधिवेशन शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज के नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री ओमप्रकाश नायक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। महाधिवेशन के दौरान समाज के उत्थान और क्षेत्रीय विकास से जुड़ा एक मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर और छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाधिवेशन में बंजार...