देहरादून, अप्रैल 10 -- बंजारावाला में मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से पहले युवक ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए दो युवतियों सहित तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नागेंद्र सकलानी मार्ग बंजारावाला निवासी रवि शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बेटे आदित्य ने बीते पांच अप्रैल की रात घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद जब परिजनों ने आदित्य का मोबाइल फोन चेक किया तो एक वीडियो मिला। जिसमें आदित्य ने कहा कि वह कारगी स्थित सेडलबुड स्कूल के पास रहने वाली कनिका रावत, समीक्षा और...