फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 31 -- संकिसा। बंजर भूमि पर निर्माण कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इसमें जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। रमापुर दबीर गांव निवासी तीन ग्रामीण बंजर भूमि पर अवैध निर्माण करा रहे थे। इसको लेकर शिकायत की गई जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जाकर जानकारी की। इन लोगों को मना किया गया लेकिन यह नहीं माने। इस पर तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...