बिल्ल्होर, मार्च 20 -- सालों से सरकारी जमीनों पर कब्जा करके लाभ कमाने वालों के खिलाफ प्रशासन का कब्जा मुक्त अभियान जारी है। रामपुर के बाद शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने वीरपुर गांव स्थित बंजर की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। यहां एक प्रापर्टी डीलर सरकारी जमीन की भी प्लाटिंग कर रहा था। कब्जामुक्त कराई गई जमीन करीब 80 लाख रुपये की बताई जा रही है। शुक्रवार को कब्जे में बुलडोजर चलाया गया। एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि वीरपुर गांव में गाटा संख्या- 550, 551 कुल क्षेत्रफल करीब आठ बिस्वा है। यह जमीन तहसील अभिलेखों में बंजर दर्ज है। लेकिन , वर्तमान में यहां कामदगिरि बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स के प्रोपराइटर दिलीप कुमार गुप्ता कब्जा करके प्लाटिंग कर रहे थे। शिकायत के बाद जमीन की जांच कराई गई और शुक्रवार को यहां गड़वाई गईं ईटें बुलडोजर से उखाड़कर जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.