मोतिहारी, दिसम्बर 23 -- बंजरिया, एसं.। बंजरिया थाना क्षेत्र में हुई जेसीबी चोरी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की गई जेसीबी को हाजीपुर से बरामद कर लिया है । थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के बहुआरवा निवासी विकाश कुमार , डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के दिनेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है । दोनों की निशानदेही पर रविवार को तीसरा आरोपी वैशाली के देशरी थाना के मुरौवतपुर गांव का राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पूछताछ के बाद गाड़ी को हाजीपुर से बरामद कर लिया गया है । 18 अप्रैल को चैलहा से एक जेसीबी की चोरी हो गई थी । जिसको लेकर गाड़ी मालिक ने थाने में घटना की सूचना दी थी । छापेमारी टीम में बंजरिया थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा चंद्रप्रताप ,...