मोतिहारी, जनवरी 24 -- बंजरिया। बंजरिया पीएचसी में ईसीजी मशीन की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। इसके शुरुआत होने से प्रखंड के हृदय रोग के मरीजों को राहत मिलेगी । इसके पहले उन्हें अपने हृदय की बीमारी को लेकर ईसीजी जांच करवाने शहर में जाना पड़ता था । ईसीजी मशीन लगने पर पीएचसी प्रभारी डॉ साजिया तरन्नुम ने बताया कि इससे प्रखंड के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी । इससे लोगों की समय और पैसे की बचत होगी । इस मशीन से लोगों का निशुल्क जांच होगा। आपातकाल में हार्ड अटैक आने पर सीने में दर्द होने पर लोग अब अपने गांव के अस्पताल में ही इलाज करवा पाएंगे। पीएचसी में ईसीजी और एक्स रे मशीन काफी दिनों से रखा हुआ था, मगर नहीं लगने के कारण यह मशीन कई महीनों से रखा हुआ था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...