बदायूं, फरवरी 16 -- बिसौली। दबतोरी रोड के पास स्थित गांव बंजरिया में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। गांव की मुख्य सड़क पर पिछले दो दिनों से मृत गोवंश पड़ा है, लेकिन अभी तक न तो उसका पोस्टमार्टम कराया गया और न ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने कहा, प्रधान को सूचना दी, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आवारा कुत्तों द्वारा शव को नोचे रहे हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमी विभु शर्मा ने बदायूं पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराके कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत में बनी गौशाला की क्षमता 50 गोवंश की है, जबकि वर्तमान में मात्र 14 ही मौजूद हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...