उरई, अप्रैल 3 -- जालौन। रामलीला मैदान के सामने बिजली की बंच केबल के पेड़ों से टकराने के चलते पेड़ की टहनी में आग लग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौजूद दुकानदारों ने आग लगने की सूचना बिजली निगम को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया। नगर में सब्जी मंडी रोड से पानी की टंकी वाले रोड पर रामलीला मैदान स्थित है। रामलीला मैदान के सामने सड़क किनारे दो पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों से होकर बंच केबिल निकली है। बंच केबिल के पेड़ों की टहनियों से टकराने से टहनियों की रगड़ से बंच केबिल के तार काफी समय से पेड़ से टकरा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बंच केबिल से निकली चिंगारी से पेड़ की टहनी में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। इसके बाद फीडर बंद करके बिजली विभाग के कर्मचारी मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.