फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। श्यामनगर मोहल्ले में झूलती केबले ठीक नहीं कराई जा रही है। आए दिन केबले टूट कर गिरती है और लोगों के घरों में करंट दौड़ जाता हैं। इससे गुस्साई महिलाओं ने सातनपुर रोड जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं का आक्रोश लाइनमैंन नहीं पहुंचा तो पुलिस ने खुद चलती बिजली के दौरान गली में पड़ी केबल को बांधा। मोहल्ले में वर्षों से कम खंभे और झूलती केबले को ठीक करने को लेकर लोग बिजली विभाग से शिकायत करते आ रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग सुनवाए नहीं कर रहा है।

घटनाक्रम गुरुवार को छज्जे के कुंडा में बंधी केबले गली में उस समय गिर गई जब केबले के वजन से कुंडा उखड़ गया। इससे कई बच्चे बाल बाल बच गए। इसको लेकर मोहल्ले में आक्रोश पनप गया। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन सुन...