बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- क्षेत्र के जेवर अड्डा चौराहे पर मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल के बैनर तले कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित ने बताया कि बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न और हत्या की करीब 88 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें काफी लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। वहां हिंदुओं के मंदिर तोड़ने, घरों को जलाने, लूटपाट और मारकाट की घटनाएं की जा रही हैं। उन्होंने बंग्लादेश में भारतीय दूतावास के जरिए हिंदुओं की रक्षा एवं सुरक्षा का उपाय करने के निर्देश जारी करने की मांग राष्ट्रपति से की। साथ ही बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को सौंपा। इसमें विजय...