बलिया, दिसम्बर 24 -- सुखपुरा। बंग्लादेश के मेनमन सिंह जिले में बालुका उप मंडल में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या से आक्रोशित लोगों ने कस्बा के शहीद चौराहे पर मो. यूनुस का पुतला दहन किया। युवाओं में इस घटना को लेकर के भारी आक्रोश था और बांग्लादेश मुर्दाबाद बांग्लादेशी मुर्दाबाद बांग्लादेश होश में आओ के नारेबाजी किए। इस मौके पर राजन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, नीतेश कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष ,प्रकाश उपाध्याय मंडल महामंत्री, अमित सिंह छोटू ,मनीष सिंह, शंकर दानी वर्मा, राजेश शर्मा, बसंत सिंह, अनिल सिंह, बाबू सिंह, अभिषेक उपाध्याय ,अशोक यादव, पंकज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुमंत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...