अहमदाबाद, जून 4 -- गुजरात में अवैध रूप से रह रहे 500 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से ज्यादातर ने बंगाल के रास्ते भारत में किया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात के हर कोने से हर घुसपैठिए का पता लगाया जाएगा। उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा और बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा। संघवी के कार्यालय के अनुसार, 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- गुजरात: विरामगाम में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, तीन दरगाह धवस्त, हाइवे होगा चौड़ाडेटाबेस तैयार किया गया गुजरात पुलिस ने कहा है कि बांग्लादेशी नंबरों से संचार के लिए इस्तेमाल किए गए भारतीय मोबाइल नंबरों का एक डेटाबेस तैयार किया गया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से 6...