बंगाल सैपर्स ने कांवड़ मेले में गंगा से 56 कांवड़िए शिवभक्त बचाए
देहरादून, अगस्त 12 -- कांवड़ मेले के दौरान रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) और सेंटर के कॉम्बैट इंजीनियरों और गोताखोरों ने उफनती गंगा नदी में डूबने से 56 कांवड़ियों की जान बचाई है। हरिद्वार में हर की पैड़ी और रुड़की के सोलानी पार्क जैसे संवेदनशील और जोखिम भरे घाटों पर 30 जुलाई 2026 से ही सेना की टीमें तैनात रही। नदी के तेज बहाव, भारी बारिश और पानी के भीतर की तेज धाराओं की परवाह किए बिना ये जवान कांवड़ियों की सुरक्षा करते रहे। मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान के तहत सेना की दो विशेष डाइविंग टीमें दिन-रात मोर्चे पर डटी हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, करीब 5 करोड़ हरिद्वार पहुंचे; गंगा घाटों पर छोड़ गए 7000 मीट्रिक टन कचरा प्रत्येक टीम में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और सात अन्य रैंक के जवान शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.