नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन परोसे जाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीखी सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने केंद्र पर अपनी भोजन संबंधी पसंद विदेशी राजनयिकों व राष्ट्राध्यक्षों पर थोपने और भारत की बहु-व्यंजन संस्कृति को छिपाने का आरोप लगाया। वहीं, पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा, सम्मेलन की भारी सफलता से हताश विपक्ष के पास अब आलोचना करने के लिए खाने की थाली के सिवा कुछ नहीं बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसमें केवल पारंपरिक शाकाहारी भारतीय व्यंजन परोसे गए।राहुल गांधी ने छोले-भटूरे की तस्वीर साझा कर कसा तंज लोकसभा मे...