कटिहार, मई 14 -- कटिहार, एक संवाददाता पश्चिम बंगाल सीमा से बिहार में लगातार हो रही स्मैक, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर कटिहार पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सीमा से सटे 10 थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। एसपी ने बताया कि जिला स्तरीय समीक्षा में यह बात सामने आयी कि स्मैक, शराब और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का तस्करी पर रोकने में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे थाना के थानाध्यक्ष शिथिलता बरत रहे हैं। इस कारण से आये दिन विदेशी शराब, स्मैक और अन्य प्रतिबंधित सामानों का तस्करी हो रहा है। इस मामले में बताया कि पश्चिम बंगाल सीमा से सटे कटिहार जिले के बरसोई, आबादपुर, कचना, सुधानी, तेलता, बलरामपुर, आजमनगर, रोशना, प्राणपुर और अमदाबाद थाना क्षेत्रों में स्मैक और शरा...